10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

35 सौ लीटर बायो डीजल जब्त, एक गिरफ्तार

- तेल का एक टैंकर, एक पिकअप व एक एसयूवी जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
35 सौ लीटर बायो डीजल जब्त, एक गिरफ्तार

35 सौ लीटर बायो डीजल जब्त, एक गिरफ्तार

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम विशेष टीम व एसटीएफ ने कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मोगड़ा गांव के पास बाड़े में दबिश देकर 35 सौ लीटर अवैध बायो डीजल के साथ तेल का एक टैंकर, एक बोलेरो पिकअप व एक एसयूवी जब्त की। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।
पुलिस के अनुसार मोगड़ा सरहद में घुमटी से कुछ आगे सड़क किनारे बाड़े में अवैध बायो डीजल का कारोबार होने का पता लगा। तस्दीक के बाद सीएसटी व एसटीएफ ने कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस के साथ मिलकर बाड़े में दबिश दी, जहां तेल का एक टैंकर और तेल टंकी लगी एक एसयूवी व एक बोलेरो पिकअप खड़ी मिली। जांच करने पर उनमें 35 सौ लीटर अवैध बायो डीजल जब्त किया गया। एसयूवी व बोलेरो पिकअप पर टंकी के साथ ही नोजल पम्प भी लगे हुए थे। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों वाहनों को जब्त किया। साथ ही मौके से मोगड़ा कल्ला निवासी पारस पुत्र प्रेमाराम पटेल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह बाड़ा दलाराम पटेल का है। दलाराम व पारस पटेल ट्रक चालकों को सस्ते दामों पर तेल बेच रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल भी मौके पर आए ओर जिला रसद विभाग से प्रवर्तन निरीक्षक मानवेन्द्र को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में तीनों वाहनों में मिला फ्यूल बायो डीजल होने की पुष्टि हुई। जिसे जब्त किया गया।