10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद ताराचन्द जयन्ती पर 35 यूनिट रक्तदान

  जाट समाज के प्रबुद्ध लोगों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
less than 1 minute read
Google source verification
शहीद ताराचन्द जयन्ती पर 35 यूनिट रक्तदान

शहीद ताराचन्द जयन्ती पर 35 यूनिट रक्तदान

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. शहीद एसपी चौधरी ताराचन्द की 108वीं जयन्ती रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। छात्रनेता हनुमान तरड़ के तत्वावधान में सारण नगर में आयोजित शिविर में 35 यूनिट रक्तदान किया गया। शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से ताराचन्द सर्किल स्थित शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संयोजक वीर तेजा छात्रावास के वार्डन अशोक चौधरी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन की पालना के साथ महापौर कुन्ती देवड़ा, राज्य सभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत, सुनील परिहार, विधायक महेन्द्र विश्नोई, विधायक मनीषा पंवार, विधायक जोगाराम पटेल, शैलाराम सारण, आईदानराम सारण, गणेशराम पचार, पूर्व विधायक भैराराम सियोल, मंगलाराम गोदारा, डॉ. आर.के. बेहरा, पप्पुराम डारा, गोपाराम कड़वासरा, धोकलराम देवातड़ा, किसनाराम सीटीओ, प्रदीप बेनिवाल, दौलतराम नायल, शैलेन्द्र ग्वाला, ओमप्रकाश, नरपत, महेन्द्र, राजकुमार आदि ने सर्किल पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में अशोक चौधरी ने युवाओं से शहीद ताराचन्द की जीवनी से प्रेरणा लेकर सामाजिक कुरूतियों का त्याग, ग्रामीण क्षेत्रों तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा तथा युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत बताई।