10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम का ३८४ ग्राम दूध, ४४ किलो डोडा व स्मैक की २५ पुडि़यां जब्त

- देवनगर, चौहाबो व महामंदिर थाना पुलिस की कार्रवाई- तीन व्यक्ति गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
364 gram Opium, 44 kg poppy straw and 25 packet smack siezed

अफीम का ३८४ ग्राम दूध, ४४ किलो डोडा व स्मैक की २५ पुडि़यां जब्त


जोधपुर.
विधानसभा चुनाव की गतिविधियों के बीच चल रही धरपकड़ के दौरान देवनगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड व महामंदिर थाना पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापे मारकर अफीम का ३८४ ग्राम दूध, ४४.३ किलो डोडा पोस्त व स्मैक की २५ पुडि़यां जब्त की। महामंदिर थाना पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के तहत सत्रह जनों को गिरफ्तार भी किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार चुनाव को लेकर वांछितों की धरपकड़ व तलाशी अभियान चल रहा है। उसी के बीच एएसआई सुखराम व कांस्टेबल पिंटू सिंह को पाल लिंक रोड के पास राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राजूराम विश्नोई के मकान में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। इस पर देवनगर थानाधिकारी सुमेरदान व उप निरीक्षक सरजिल मलिक ने शाम को वहां दबिश दी तो राजूराम घर के बाहर स्मैक की पुडि़यां बेचते मिल गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक की पच्चीस पुडि़यों में ६.६ ग्राम स्मैक जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मूलत: झंवर थानान्तर्गत ढाण गांव हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राजूराम (४५) पुत्र भींयाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
उधर, एएसआई सुखराम व कांस्टेबल पिंटू सिंह की सूचना पर चौहाबो थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने शाम को राजीव गांधी कॉलोनी के समीप सेक्टर ११ में भैरव नाला के पास निवासी शिवलाल विश्नोई के घर दबिश दी, जहां से अफीम का ३२० ग्राम दूध व ४४.१ किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मूलत: खुडाला हाल राजीव गांधी नगर निवासी शिवलाल पुत्र धीमाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
मादक पदार्थ व १५ लाख के साथ हुआ था गिरफ्तार, अब फिर पकड़ा
वहीं, महामंदिर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने शनिवार दोपहर मदेरणा कॉलोनी में एक मकान के बाहर दबिश देकर भंवरलाल विश्नोई से अफीम का ६४ ग्राम दूध व २२० ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मूलत: रामड़ावास गांव हाल मदेरणा कॉलोनी निवासी भंवरलाल (४२) पुत्र प्रहलादराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उसे दो वर्ष पूर्व भी मादक पदार्थ व पन्द्रह लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा सत्रह जनों को गिरफ्तारी वारंट के तहत भी गिरफ्तार किया गया।