11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम का 4.40 किलो दूध जब्त, छह गिरफ्तार

- सप्लाई देने वाला व लेने वाले मुख्य आरोपी भी शामिल, एनसीबी की कार्रवाई- तीन कार व अफीम की सप्लाई के बदले देने को लाए ८ लाख रुपए जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
अफीम का 4.40  किलो दूध जब्त, छह गिरफ्तार

अफीम का 4.40 किलो दूध जब्त, छह गिरफ्तार

जोधपुर.
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने अजमेर जिले में ब्यावर रोड पर विजय नगर के मालपुरा गांव में अफीम के ४.४९० किलो दूध के साथ छह जनों को गिरफ्तार कर तीन कारें व आठ लाख एक हजार रुपए जब्त किए। दो आरोपियों को रिमाण्ड और चार अन्य को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्रसिंह के अनुसार मादक पदार्थ की बड़ी खेप के जोधपुर आने की सूचना पर ब्यूरो की एक टीम ने ब्यावर रोड पर विजय नगर के पास सोमवार रात नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस बीच, मध्यप्रदेश नम्बर की एक कार व बोलेरो वहां आई तो ब्यूरो ने दोनों कारें रोक ली। इनमें सवार मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रहने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे पूछताछ के बाद जोधपुर नम्बर की कार में अफीम की सप्लाई लेने आए दो जनों को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों से आठ लाख एक हजार रुपए जब्त किए गए। यह राशि मादक पदार्थ की सप्लाई के बदले दिए जाने थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों को ब्यावर की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अफीम के दूध की सप्लाई देने वाले व सप्लाई लेने आने वाले दो मुख्य आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया। जबकि चार अन्य को जेल भेजने के आदेश दिए गए।

गिरफ्तार होने वालों के नाम मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील में बही पाश्र्वनाथ निवासी हरिओम पाटीदार, दिलखुश पाटीदार, नताराम निवासी दुर्गाशंकर पाटीदार, सीतामऊ तहसील के कोठी निवासी जगदीश और ओसियां के हाणिया गांव निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई व चिंदड़ी निवासी कुंभाराम जाट बताए जाते हैं। हरिओम मुख्य सप्लायर और ओमप्रकाश बिश्नोई सप्लाई लेने वाला है। जबकि जगदीश कूरियर बताया जाता है। इन दोनों को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।