11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवक पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की 4 पुस्तकों का विमोचन

JNVU Jodhpur - जेएनवीयू में हुआ समारोह, नीदरलैंड के प्रकाशक ने छापी पुस्तकें
less than 1 minute read
Google source verification
कवक पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की 4 पुस्तकों का विमोचन

कवक पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की 4 पुस्तकों का विमोचन

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के शिक्षक प्रो प्रवीण गहलोत और लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के प्रो जोगिंदर सिंह द्वारा कवक पर लिखित चार पुस्तकों का विमोचन शुक्रवार को जेएनवीयू में किया गया। चारों किताबों का प्रकाशन विश्व के सर्वश्रेष्ठ व विज्ञान जगत के अग्रणी प्रकाशक एल्सवियर नीदरलैंड द्वारा किया गया है।
समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने इसे विवि के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। विशिष्ट अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एलएन हर्ष ने कवक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मंच पर महापौर कुंती देवड़ा, वनस्पति शास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल व्यास भी शामिल हुए। पुस्तकों की रिव्यू रिपोर्ट का वाचन डॉ निशा टाक, डॉ रजनी बेस, डॉ हितेंद्र गोयल और डॉ नीलम कल्ला ने किया। संपादक पर डॉ हेमलता जोशी और डॉ श्वेता झा ने टिप्पणी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान के भूतपूर्व शिक्षक प्रोफेसर डीके पुरोहित और प्रोफेसर चरणजीत कौर का अभिनंदन किया गया।