10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालियों का बास विद्यालय में जनसहयोग से 20 लाख की लागत से बनेंगे 4 कक्षा-कक्ष

फलोदी. शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालियों का बास फलोदी को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने के लिए लम्बे समय तक चले आंदोलन के बाद विद्यालय क्रमोन्नत हो गया और अब विद्यालय में नए सत्र से विद्यार्थियों की संख्या बढऩे की संभावनाओं को देखते हुए कक्षा-कक्षों की कमी खलने लगी तो स्थानीय भामाशाह आगे आए है और विद्यालय प्रबंधन का सहयोग करने के लिए हाथ बढ़ाया है। लिहाजा इस विद्यालय में करीब ५ लाख की लागत से एक कक्षा कक्ष तैयार हो गया है तथा करीब १५ लाख की लागत से ३ अन्य कक्षा-कक्ष भी बनाए जाएंगे। भामाशाहों के विद्यालय में सहयोग ने मिशाल कायम की है।
less than 1 minute read
Google source verification
विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आगे आए भामाशाह, एक कमरा हुआ तैयार

विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आगे आए भामाशाह, एक कमरा हुआ तैयार

प्रधानाध्यापक धनराज सोनी ने बताया कि वर्तमान में ५३१ विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा अब विद्यालय माध्यमिक में क्रमोन्नत हो गया है। जिससे आगामी सत्र से कक्षा ९ व १० में करीब २०० विद्यार्थियों को प्रवेश होने की संभावना है। एैसे में विद्यालय में कक्षा-कक्षों की कमी को देखते हुए भामाशाहों से सम्पर्क किया गया। जिसमें एक भामाशाह ने ५ लाख का सहयोग करते हुए विद्यालय में २५ फीट लम्बे व २० फीट चौड़े बरामदे सहित कक्षा-कक्ष का निर्माण करवाया है। जिसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही विद्यालय में करीब १५ लाख की लागत से अन्य ३ कक्षा-कक्षों का निर्माण होगा। जिनकी नींव का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन कक्षों के लिए १५ लाख में से करीब ३.५० लाख की राशि संग्रहित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

आंदोलन, क्रमोन्नति और विकास-विद्यालय को क्रमोन्नत करने के लिए स्थानीय लोगों ने लम्बी लड़ाई लड़ी फिर मार्च २०१९ में विद्यालय क्रमोन्नत हुआ तो स्थानीय लोग विद्यालय के विकास में भामाशाह बनकर सामने आए। लिहाजा अब इस विद्यालय में २० लाख की लागत से ४ कक्षा-कक्षों का निर्माण होने जा रहा है।