10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के मरीजों में लगातार हो रहा है इजाफा, जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 575

जोधपुर में कोरोना जानलेवा बन रहा है। कई क्रोनिक डिजीज मरीजों की जान ले रहा है। एमडीएम अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक युवती और एमजीएच अस्पताल में एक वृद्ध की मौत हो गई। शनिवार सुबह 4 नए संक्रमित सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification
4 new coronavirus positive patients found in jodhpur

कोरोना के मरीजों में लगातार हो रहा है इजाफा, जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 575

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना जानलेवा बन रहा है। कई क्रोनिक डिजीज मरीजों की जान ले रहा है। एमडीएम अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक युवती और एमजीएच अस्पताल में एक वृद्ध की मौत हो गई। शनिवार सुबह 4 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं कल कोरोना के जोधपुर में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व एम्स जोधपुर की रिपोर्ट में 40 नए रोगी सामने आए थे। देर रात डीएमआरसी ने 25 नए संक्रमित रिपोर्ट में बताए गए थे। इस प्रकार जोधपुर में 575 पर आंकड़ा पहुंच चुका है। अब तक 9 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी हैं।

मथुरादास माथुर अस्पताल में कल दोपहर को कोरोना से एक युवती की मौत हो गई थी। आखलिया चौराहा निवासी सबीना (27) लंबे समय से टीबी बीमारी से पीडि़त थी। शव प्रशासन के नियमानुसार अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया गया। इससे पहले ज्यादातर कोरोना संक्रमित मृतक 55 वर्ष की आयु से अधिक के थे, छोटी उम्र में कोरोना से जान गंवाने वाली ये पहली युवती है। महात्मा गांधी अस्पताल में नागौरी गेट निवासी अब्दुल सलीम (67) की मौत हो गई। मृतक गुरुवार को एमजीएच की इमरजेंसी मे छाती दर्द और सांस लेने में तकलीफ के कारण दिखाने आया था। उपचार के दौरान ही वृद्ध की मौत हो गई। मृत्यु पश्चात कोरोना का सैंपल लिया गया। बाद में मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर कोरोना पॉजिटिव के आने का सिलसिला जारी है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में शुक्रवार को तीन और एम्स की रिपोर्ट 37 कोरोना संक्रमित रोगी सामने आए।

डीएमआसी की जारी रिपोर्ट में 25 नए संक्रमित मिले
देर रात डीएमआरसी से जारी रिपोर्ट में 25 नए संक्रमित आने की पुष्टि हुई। प्रशासन से डीएमआरसी को 3 सौ से ज्यादा सैंपल दिए गए थे। जिनमें प्रतापनगर सैटेलाइट अस्पताल के 12 नए संक्रमित मरीज मिले। इसी तरह फतेहसागर, दल्ले खां की चक्की और त्रिपोलिया बाजार से एक-एक रोगी संक्रमित पाया गया। नागौरी गेट से 1, नया तालाब जालोरी बाग 1, नई सड़क 5 और उदयमंदिर से 3 संक्रमित मिले।

9 कोरोना संक्रमित मृतकों की फैक्ट फाइल
8 अप्रेल- देर रात एमडीएम अस्पताल में प्रतापनगर यूआईटी कॉलोनी निवासी लालचंद धनानी (77) की कोरोना संक्रमण के कारण मौत। 16 अप्रेल- रात एमडीएम अस्पताल में खेतानाड़ी मंडोर निवासी मोहम्मद हाफिज (56) की मौत।
25 अप्रेल- रात एम्स जोधपुर में मोहनपुरा पुलिया रातानाडा निवासी दिनेश परिहार (65) की मौत।
26 अप्रेल- एमजीएच में प्रतापनगर निवासी रमजाना बानो (60) और उदयमंदिर निवासी रोशन आरा (66) की मौत हो गई।
27 अप्रेल- एमडीएम अस्पताल में नई सड़क निवासी जुबैदा (56) की मौत दोपहर को हो गई।
28 अप्रेल- बम्बा मोहल्ला निवासी अब्दुल गनी ( 70) की मौत हो गई।
1 मई- एमडीएम अस्पताल में आखलिया चौराहा निवासी सबीना (27) और नागौरी गेट अब्दुल सलीम ( 67) की मौत हो गई।