
फलोदी में नकदी पार होने के मामले में सीसीटीवी कैमरे में नजर आये संदिग्ध
पलक झपकते ही पार कर दिए 40 इजार
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. शहर के कचहरी रोड़ पर दिन-दहाड़े एक किसान की जेब ४० हजार की नकदी पार करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि यह घटना एक फोटो स्टूडियो पर हुई, जहां पीडि़त का पीछा करते हुए आए तीन संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में नजर आए है। जिनमें से एक युवक दुकान पर आया तथा एक युवक पीडि़त के आगे खड़ा रहा तथा पीछे खड़े दूसरे युवक ने राशि पार कर दी।
जानकारी के अनुसार भड़ला निवासी मोहम्मद पुत्र हबीब खान ने सुबह ११ बजे कचहरी से बाहर निकलकर सामने स्थित एक फोटो स्टूडियो पर फोटो खिंचवाने आया था। इस दौरान ३ लडक़े उसके पास में आकर खड़े हो गए। उन लडक़ों ने नजर चुराकर उसकी जैब में रखी ४० हजार की नकदी पार कर दी तथा वहां फरार हो गए। कुछ समय बाद पीडि़त ने जैब में हाथ डाला तो नकदी गायब मिली। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची तथा मौका मुआयना कर स्टूडिया से सीसीटीवी फुटेज जुटाकर संदिग्धों की तलाश शुरू की।(निसं)
यूं दिया वारदात को अंजाम-
दरअसल फोटो स्टूडियो पर पंहुचे पीडि़त के पीछे-पीछे आए ३ संदिग्ध युवक उसके चारों तरफ घेरा बनाकर खड़े हो गए, फिर आगे आकर एक युवक ने वापस पीछे जाकर धक्का मारा, तो पीडि़त पीछे तरफ झुक गया और आगे खड़ा युवक पीडि़त के आगे आ गया और पीछे खड़े युवक ने पीडि़त की जेब में हाथ डाल नकदी उड़ा दी। वारदात के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त पुलिस थाने पंहुचा तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पंहुची तथा मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज जुटाए। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदग्धिों की तलाश जारी है।
Published on:
25 May 2018 07:15 pm
