
ब्लड हीरोज अभियान में 40 यूनिट रक्तदान
जोधपुर. उड़ान फाउंडेशन व एफ एफ ओ आई ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से ब्लड हीरो कैंपेन के तहत रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अभियान के तहत थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित मरीज जिनको 15 दिन के अंतराल में रक्त की आवश्यकता रहती है। एफ एफओ आई अध्यक्ष आदर्श शर्मा ने बताया की जोधपुर में 350 -400 बच्चे थेलेसीमिया पीड़ित है जिसके लिए समय समय पर ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित करते है। उड़ान अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने इस अवसर पर 28 वीं बार रक्तदान किया।एडीसी ट्राफ़िक चैन सिंह महेचा, अशोक शर्मा आरपीएस, एडिशनल एसपी प्रेम धण्दे, एसीपी ट्राफ़िक शिवनारायण चौधरी, थानाधिकारी सोमकरण चारण, जय किशन सोनी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रोटरी ब्लड बैंक की टीम के अध्यक्ष विनोद भाटिया, डॉ. राहुल भण्डारी, सीमा मंगल, रवि शुक्ला, सुरेंद्र विश्नोई, विनोद राव, रमेश लक्ष्मण, जितेंद्र व रामप्रसाद ने सहयोग किया।
Updated on:
12 Feb 2023 06:52 pm
Published on:
12 Feb 2023 06:52 pm
