10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTO—-45 हजार वाहन 20 साल पुराने, सड़क से होंगे बाहर

- केंद्रीय बजट में ऐसे वाहनों को स्क्रेप घोषित करने की हुई है घोषणा - ध्वनि व वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 08, 2021

RTO----45 हजार वाहन 20 साल पुराने, सड़क से होंगे बाहर

RTO----45 हजार वाहन 20 साल पुराने, सड़क से होंगे बाहर

जोधपुर।

जोधपुर जिले की सड़कों पर दौडऩे वाले 45 हजार से अधिक वाहन 20 साल पुराने है। कोई वायु प्रदूषण का कारण बन रहा है तो कोई ध्वनि प्रदूषण का। आम बजट में ऐसे वाहनों को स्क्रेप घोषित कर सड़क से हटाने की बात कही गई है। यदि ऐसा होता है तो जिले की सड़कों से हजारों की संख्या में वाहन अलग हो जाएंगे। इससे सड़कों पर जहां वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं लोगों को भी राहत की सांस मिलेगी।

---

हाईटेक होगा ड्राइविंग ट्रायल ट्रेक

आरटीओ कार्यालय में हाईटेक ड्राइविंग ट्रायल ट्रेक बनाया जा रहा है। यह प्रक्रियाधीन है, ट्रेक का काम पूरा हो गया है, सेंसर व तकनीकी उपकरण लगते ही ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रेक शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के बाद परिणाम व अन्य तकनीकी कार्य कम्प्यूटर के माध्यम से होंगे। ट्रायल परिवहन निरीक्षक द्वारा नहीं बल्कि कम्प्यूटर से लिया जाएगा।

--

कम होगा दबाव

जानकारी के अनुसार 20 साल पुराने वाहनों से वायु प्रदूषण अधिक होने की संभावना रहती है। इसके अलावा वाहनों की खराब हो जाने के कारण ध्वनि प्रदूषण भी होता है। यदि ऐसे वाहनों को सड़कों से हटा दिया जाए तो वायु-ध्वनि प्रदूषण के साथ हादसों को भी कम किया जा सकता है

---

आरटीओ में पंजीकृत वाहन

नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल

वाहन का प्रकार-------- वाहन संख्या

मोटरसाइकिल/स्कूटर-- 592441

मोटर कार-- 125038

ट्रेक्टर-- 86128

अन्य सभी वाहन-- 7228

---------------------------------

कुल वाहन-- 810835

--------------------------------

ट्रांसपोर्ट व्हीकल

वाहन का प्रकार--- वाहन संख्या

गुड्स कैरियर-- 52997

थ्री व्हीलर पैसेंजर-- 11731

मोटर केब--- 7725

अन्य सभी वाहन-- 27878

---------------------------------

कुल वाहन---- 100331

----------------------------------

20 साल पुराने वाहन

नॉन ट्रांसपोर्ट

वाहन का प्रकार-- वाहन संख्या

टे्रक्टर--- 29456

मोटर कार-7675

मोटरसाइकिल/स्कूटर-5036

अन्य सभी वाहन--119

----------------------------

कुल वाहन----42286

------

ट्रांसपोर्ट व्हीकल- 3309

- 20 साल पुराने वाहनों की कुल संख्या (ट्रांसपोट व नॉन ट्रांसपोट)-45595

(आरटीओ के सॉफ्टवेयर वाहन 4.0 के अनुसार)

-------------------------------------------------------

इनका कहना है

पॉलिसी के अनुसार मुख्यालय से निर्देश आने पर कार्यवाही की जाएगी। आरटीओ में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रेक का कार्य प्रक्रियाधीन है, सेंसर लगते ही शुरू कर दिया जाएगा।

आरएन बडगुजर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

जोधपुर