सड़क मार्ग के चौड़ीकरण होने से देणोक के अतिरिक्त बरजासर, रणीसर, पडियाल, रड़काबेरा, आसोळाई, मोरिया, उदयनगर, ईन्दों का बास, बरसिगों का बास, केरला क्षेत्र के लोगों के जोधपुर-ओसियां के अतिरिक्त फलोदी की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा। मतोड़ा से पहले से आऊ-ओसियां-कोलायत सड़क निर्माण कार्य हो चुका हैं, अब इन क्षेत्र के लोगों का पूरा सफर आसान रहेगा।