11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
फलोदी में पारा 48 डिग्री, गर्मी से उबल रहे मारवाड़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Play video

फलोदी में पारा 48 डिग्री, गर्मी से उबल रहे मारवाड़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त

मारवाड़ में भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त  
Google source verification

जोधपुर . थार में शनिवार को भीषण गर्मी रही। जोधपुर जिले का फ लोदी कस्बा 48 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया। फ लोदी में ऐसा लग रहा था मानो आसमान से शोलों की बरसात हो रही हो। भीषण गर्मी में फ लेदीवासी बेहाल हो गए। जैसलमेर , बाड़मेर और जोधपुर में भी तेज गर्मी रही। मौसम विभाग ने गर्मी से किसी भी तरह की राहत के संकेत नहीं दिए हैं।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिन चढऩे के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया। दोपहर में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस के चलते दिनभर शहरवासी परेशान होते रहे। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही। फ लोदी में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन में फ लोदी का सर्वाधिक तापमान था। भयंकर गर्मी की वजह से फ लोदी दिन में किसी तंदूर की तरह तपता हुआ प्रतीत हो रहा था। रेगिस्तानी इलाकों में भी भीषण गर्मी रही, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री और अधिकतम 46.88 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 29 डिग्री और दिन का 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा।