10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाबे से 49800 नशीली गोलियां व 23 किलो डोडा पोस्त जब्त

- बड़ी सिड में ढाबे पर ट्रक चालकों को बेची जा रहा था नशा- एक युवक गिरफ्तार व दो बाल अपचारी संरक्षण में
less than 1 minute read
Google source verification
ढाबे से 49800 नशीली गोलियां व 23 किलो डोडा पोस्त जब्त

ढाबे से 49800 नशीली गोलियां व 23 किलो डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर. जिले की बाप थाना पुलिस ने बड़ी सिड स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर 49800 नशीली गोलियां व 23 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार व दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। ढाबा संचालक फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि बड़ी सिड स्थित हनुमानराम बिश्नोई के ढाबे पर नशीली गोलियां व मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली। बाप थाना पुलिस ने ढाबे पर दबिश देकर तलाशी ली। विभिन्न पैकेट में छुपा कर रखी 49800 नशीली गोलियां व 23 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। जाम्बा थानाधिकारी पूनमाराम बिश्नोई की तरफ से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ढाबे से बड़ी सिड निवासी कालूराम उर्फ शंकरलाल पुत्र पुसाराम सैन को गिरफ्तार किया व दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया।

नाबालिग के हाथों से ट्रक चालकों को नशे की बिक्री
पुलिस का कहना है कि मोटाई गांव निवासी हनुमानराम पुत्र सुखराम बिश्नोई का बड़ी सिड में ढाबा है, जहां पर कालूराम व दो नाबालिग हाइवे से निकलने वाले वाहन चालकों को नशीली गोलियां व डोडा पोस्त बेचते थे। मुख्य आरोपी हनुमान मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।