10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन माह से थे तलाश में, तीन दिन रैकी कर मारी थी हिस्ट्रीशीटर को गोली

महिला को भगाने की रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की हत्या प्रकरण, हत्या में एक युवक सहित पांच गिरफ्तार, हत्या के लिए टिब्बी से लाए थे हथियार
2 min read
Google source verification
5 arrested in historysheeter murder case in mandore area jodhpur

तीन माह से थे तलाश में, तीन दिन रैकी कर मारी थी हिस्ट्रीशीटर को गोली

जोधपुर. मण्डोर थाना पुलिस ने नयापुरा में सब्जी खरीदने के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मार हत्या करने के मामले में शुक्रवार को एक मुख्य आरोपी सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपियों सहित कुछ अन्य आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार प्रकरण में रावर गांव में जूनकी ढाणी निवासी बुद्धाराम (३५) पुत्र कोजराम बिश्नोई, मगरा पूंजला में राइका बेरा निवासी विक्रम भाटी (२५) पुत्र मदनसिंह माली, परिहार नगर के पीछे गुरु राजाराम नगर निवासी हेमसिंह गहलोत (३८) पुत्र खेताराम माली, जालेली फौजदारान निवासी भभूताराम (५४) पुत्र भेंपाराम बिश्नोई व हनुमानगढ़ में टिब्बी थानान्तर्गत १८ जीजीआर सेरेका निवासी पंकज पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। हत्या करके फरार होने वाले राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र पुखराज उर्फ पप्पाराम, विकास पुत्र हनुमानराम, व हनुमानराम पुत्र कोजाराम पकड़ में नहीं आ सके हैं। कार्रवाई में सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र दिवाकर के नेतृत्व में थानाधिकारी दिलीप खदाव व टीम शामिल थी।

झगड़े से टोकने पर युवक पर तलवार व लाठियों से जानलेवा हमला
जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत सरगरा कॉलोनी में झगड़े से टोकने पर गुस्साए कुछ युवकों ने राह चलते एक युवक पर तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एेहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया।पुलिस के अनुसार जाकिर हुसैन कॉलोनी निवासी आबिद गुरुवार रात सरगरा कॉलोनी में परिचित बाबू को फल देने के लिए गया था, जहां से वह घर लौट रहा था।

सरगरा कॉलोनी में ही रास्ते में कुछ लोग झगड़ रहे थे। आबिद ने उन्हें टोका तो झगड़ा करने वाले उस पर आक्रोशित हो गए। गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए वे तलवार व लाठियां लेकर आए और आबिद पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व हाथ में घाव हुए। खून निकलने पर सभी भाग गए। बाद में घायल को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने सरगरा कॉलोनी निवासी पिंटू, हेमंत, किशन व तीन-चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। दो जनों को हिरासत में लिया गया है।