10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 मौतें और 295 नए संक्रमित

    जोधपुर में कोरोना  
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का प्रभाव जारी है। शहर में शुक्रवार को 295 संक्रमित मरीज सामने आए और 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमितों की संख्या तो घटी है, लेकिन मौतें थमने का नाम नहीं ले रही है। जोधपुर में अब तक 56100 मरीज संक्रमित आ चुके हैं और 739 से अधिक मौतें हो चुकी है। वहीं दिसंबर माह के चार दिन में 1152 मरीज संक्रमित और 25 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

महात्मा गांधी अस्पताल में ओसियां निवासी नजीर खान ( 55) व पिलवा हाउस नागौरी गेट निवासी सिद्धार्थ ( 55) का निधन हो गया। मथुरादास माथुर अस्पताल में ओसियां निवासी राधाकिशन ( 79) व मिल्क मैन कॉलोनी निवासी जवरी देवी ( 65) की भी मौत हो गई। एम्स जोधपुर में सिलारी जोधपुर निवासी मांगूसिंह ( 70) का निधन हो गया।

यहां से आए 295 संक्रमित सामने

संक्रमित विभाग ने जोन अनुसार प्रतापनगर-21, शहर परकोटा- 14, उदयमंदिर-18, महामंदिर-21, मसूरिया-16, शास्त्रीनगर-23, मधुबन-34, रेजिडेंसी-32, बीजेएस- 19 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-16, सालावास ( लूणी)-22, बिलाड़ा-10, भोपालगढ़-8, ओसियां-9, बावड़ी-6, फलोदी-12, बाप- 8, शेरगढ़-4 और बालेसर-2 संक्रमित बताए।