10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 कोरोना मरीजों की मौत, 230 नए रोगी मिले

जोधपुर में अब तक 35029 मरीज संक्रमित और 471 से ज्यादा मौतेंगत 24 दिन में 9655 मरीज संक्रमित और 108 से ज्यादा मरीज जान गंवा चुके
less than 1 minute read
Google source verification
6 कोरोना मरीजों की मौत, 230 नए रोगी मिले

6 कोरोना मरीजों की मौत, 230 नए रोगी मिले


जोधपुर. जोधपुर में कोरोना रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। अब शहर में शनिवार को एक साथ 230 नए रोगी सामने आए और 6 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 3 मौत महात्मा गांधी अस्पताल, 2 मथुरादास माथुर अस्पताल और 1 मौत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में हुईं।

एमजीएच में जूड मथानिया निवासी कवरलाल ( 80), बासनी निवासी फूलमती (61 ) और गुलाब नेहरू कॉलोनी शिप हाउस नत्थी देवी (65 ) की मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में संतों का बास, गेलावास लूणी निवासी पोलदास (67 ) व कृष्णा मंदिर रातानाडा निवासी राम चंद्र (45 ) की मौत हो गई। एम्स जोधपुर में मोहनसिंह मेहता (66 ) की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 35029 मरीज संक्रमित और 471 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। गत 24 दिन में 9655 मरीज संक्रमित और 108 से ज्यादा मरीज जान गंवा चुके हैं।

सरकारी रिपोर्ट में 209 संक्रमित
सरकारी रिपोर्ट में 209 संक्रमित बताए गए। जिनमें जोनवार देखे तो प्रतापनगर-16, शहर परकोटा- 13, उदयमंदिर-17, महामंदिर-11, मसूरिया-14, शास्त्रीनगर-23, मधुबन-31, रेजिडेंसी-29, बीजेएस-9 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-11, सालावास ( लूणी)-13, बिलाड़ा-4, भोपालगढ़-1, ओसियां-2, बावड़ी-2, फलोदी-7, बाप- 4, शेरगढ़-2 और बालेसर-0 संक्रमित सामने आए।