10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के 6 नए केस मिले

शनिवार को कोविशिल्ड व को-वैक्सीन की 35 हजार 6 सौ 51 जनों को द्वितीय डोज लगाई
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना के 6 नए केस मिले

कोरोना के 6 नए केस मिले

जोधपुर. कोरोना के केस खत्म नहीं हो रहे हैं। शनिवार को 6 नए संक्रमित मिले और 3 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। शहर में सिर्फ महामंदिर-बीजेएस जोन से 1-1 संक्रमित मिला। गांव में बनाड़-ओसियां ब्लॉक से 1-1 और शेरगढ़ ब्लॉक से 2 संक्रमित केस सामने आए हैं। एक भी रोगी की मौत नहीं हुई है। जुलाई माह के तीन दिन में 20 नए केस मिले और 26 डिस्चार्ज किए गए हैं। इस साल 71865 जने संक्रमित, 67288 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं।
35651 को लगी कोविड की दूसरी डोज

जोधपुर. जिले में शनिवार को कोविशिल्ड व को-वैक्सीन की 35 हजार 6 सौ 51 जनों को द्वितीय डोज लगाई गई। जबकि 4081 जनों को प्रथम डोज लगाई गई। हैल्थ वर्कर्स में 58 व फ्रंटलाइन वर्कर्स में 276 ने द्वितीय डोज पूरी लगवा ली। 18 से 44 आयुवर्ग में 3882 प्रथम, 1908 ने द्वितीय डोज लगवाई। इसी प्रकार 45 से ऊपर 170 ने प्रथम तो 25332 जनों ने द्वितीय डोज ली। 60 से ऊपर प्रथम डोज 29 तो द्वितीय 8087 जनों ने लगवाई। कुल 225 साइट्स पर वैक्सीनेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अपना सेशन ज्यादातर द्वितीय डोज लगवाने वालों के लिए आयोजित किया था।