10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CA Foundation का परिणाम घोषित, CM गहलोत ने राज्य के टॉप 6 विद्यार्थियों को Tweet कर दी बधाई

जोधपुर से कुल 92 विद्यार्थियों ने फ ाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण की।
less than 1 minute read
Google source verification
CA results announced

CA Foundation का परिणाम घोषित, CM गहलोत ने राज्य से टॉप 6 विद्यार्थियों को Tweet कर दी बधाई

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के सीएस फ ाउंडेशन कोर्स की दिसम्बर 2018 में हुई परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। जिसमें संस्थान के जोधपुर चैप्टर के 6 विद्यार्थियों ने राष्ट्र स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया। संस्थान के जोधपुर चैप्टर की अध्यक्ष पूजा चंदानी ने बताया कि जोधपुर से कुल 92 विद्यार्थियों ने फ ाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण की। संस्थान की ओर से वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता व परिजन भी उपस्थित थे। चंदानी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दिसम्बर 2019 के एग्जीक्यूटिव एग्जाम में शामिल होने के लिए 28 फरवरी तक संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। कोषाध्यक्ष दीपक केवलिया,कमेटी सदस्य देवेन्द्र वैष्णव, तरुण अग्रवाल, राहुल रांकाने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इन्होंने बनाई वरीयता सूची में जगह

जय गेहानी ने 14वां स्थान, रेणुका होतचंदानी व लहरी माहेश्वरी ने 18वां, किंजल चांड़ा ने 19वां, तक्षिका राठी ने 21वां व आयुषी जैन ने 22वां ने स्थान प्राप्त किया।