10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्र के प्रति ऐसी दीवानगी की 67 वर्षीय बुजुर्ग 9 हजार लोगों के सीने पर लगाएंगे तिरंगा बैज

  ये हैं राष्ट्र के प्रति दीवानगी
less than 1 minute read
Google source verification
67-year-old elderly people will put tricolor badges on the chest of 9 thousand people of such madness towards the nation

राष्ट्र के प्रति ऐसी दीवानगी की 67 वर्षीय बुजुर्ग 9 हजार लोगों के सीने पर लगाएंगे तिरंगा बैज

जोधपुर. उम्र 67 साल। नाम हैं तेजराजसिंह चौहान (जब्सा)। शिक्षा विभाग से शारीरिक शिक्षक रिटायर्ड जब्सा की राष्ट्र के प्रति दीवानगी ऐसी हैं कि वे पिछले 8 सालों से लोगों के सीने पर खुद के पैसे तैयार करवाए गए बैज लगाते हैं। इस बार भी उन्होंने 9 हजार बैज अपने पैसों से तैयार करवाए हैं, जो उम्मेद राजकीय स्टेडियम में प्रवेश करने वाले हरेक कर्मचारी, अधिकारी व विद्यार्थी के सीने पर लगाएंगे। इसके लिए बाकायदा जब्सा को जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष आमंत्रण दिया जाता है। हालांकि जब्सा स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व से ही शिक्षा विभाग, अस्पताल, पुलिस चौकी, सडक़ पर व पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर भी लोगों के तिरंगा बैज लगाते है। जब्सा कहते हैं कि आज से 8 साल पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम वल्र्ड विजेता रहीं थी तब रवि शास्त्री तिरंगा लेकर मैदान पर दौड़े थे। ये नजारा देख वे बहुत गौरान्वित हुए और प्रभावित भी। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वे हरेक लोगों के तिरंगा बैज लगाएंगे। जब्सा ने कहा कि उनका मानना है कि जिस तरह आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार होता है, उसी तरह राष्ट्रभक्ति का प्रचार-प्रसार भी जरूरी है, देशभक्ति जगेगी तो लोगों में मानवता जागेगी। जब्सा का कहना है कि जब तक वे जिंदा रहेंगे, तब तक इसी तरह राष्ट्र प्रेम निभाते रहेंगे। 15 अगस्त और 26 जनवरी पर इस तरह लोगों के बैज लगाना अब जब्सा के लिए जुनून बन गया है। जब्सा ने इस बार 10 हजार रुपए खर्च कर बैज तैयार करवाए हैं।