
-देहात के बाप से 3 और नेवरा ओसियां से निकला 1 संक्रमित
जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना का हमला जारी है, शहर में गुरुवार को एक साथ 52 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 31 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एमजीएच में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। जोधपुर में पिछले तीन दिनों से 7 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 14, एम्स ने 6 और डीएमआरसी ने 32 संक्रमित बताए हैं। संक्रमितों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं। कलाल कॉलोनी से एक 7 माह का बच्चा भी संक्रमित आया है। 1717 सैंपल की जांच में 3.03 प्रतिशत संक्रमित निकल कर सामने आए हैं।विजय चौक निवासी सरजू बाई (50 ) की महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। सरजू बाई को कोरोना के अलावा हाइपर टेंशन और अस्थमा आदि रोग बताए गए हैं। कलाल कॉलोनी व बैंक कॉलोनी से सर्वाधिक रोगी 6-6 सामने आए हैं। नेवरा ओसियां से एक मामला सामने आया हैं, बाप से 3 मामले सामने आए हैं। वहीं निजी अस्पताल से एक नर्सिंगकर्मी संक्रमित है। यहां से आए संक्रमित सामने
कलाल कॉलोनी- 6
भगत की कोठी-1
डिफेंस लैब- 1
बासनी द्वितीय फेस-1
छिपों का चौक-1
बैंक कॉलोनी, कुम्हार बस्ती- 6
बलदेव नगर-1
जालोरी गेट-1
प्रतापनगर-1
गोपाल पोल उम्मेद चौक- 4
शंभू भवन-1
पीपली गली बागर चौक-1
विजय चौक-1
जालोरियों का बास-1
शोभावतों की ढाणी-2
कीर्ति नगर-3
सेवगों की गली सिंहपोल-2
हडी का नोहरा-3
शास्त्रीनगर-1
धर्म नारायण जी का हत्था पावटा-1
मालियों की गली, कुम्हारों का मोहल्ला सरदारपुरा -4
बाप बड़ी सीड, नारायणपुरा व सुरपुरा-3
मंडोर-2नेवरा ओसियां-1बकरा मंडी-1दाऊजी की पोल-1
( इन सभी सहित क्षेत्र मिलाकर कुल 52 संक्रमित सामने आए हैं। )
------
31 हुए डिस्चार्ज, 95 वर्षीय वृद्ध अभी भी अस्पताल भर्ती हैं
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज 8, एम्स से 12 और 11 होम आइसोलेशन से मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं बाईजी का तालाब निवासी एमडी हुसैन (95 ) को कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज शो किया गया है। लेकिन हकीकत ये हैं कि वृद्ध
अभी भी एमजीएच में भर्ती हैं। वृद्ध की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोरोना गाइडलाइन अनुसार डिस्चार्ज बताया गया है। लेकिन वृद्ध को
हार्ट, हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारी है। इससे वे अभी तक ठीक नहीं हुए है। एमजीएच अधीक्षक डॉ. महेश भाटी ने
बताया कि उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डिस्चार्ज होने वाले 30 अन्य बकरा मंडी, चांदणा भाकर, सिटी पुलिस, बोड़ों की घाटी फतेहपोल, पाŸवनाथ सिटी, राजीव कॉलोनी,
बासनी प्रथम फेस, सरदारपुरा बी रोड, सरस्वती नगर, बोम्बे डाइंग, कलाल कॉलोनी, सोजती गेट रावतों का बास,
कागा कागड़ी, कलाल कॉलोनी और जालोरी गेट के रहवासी हैं।
---------
कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-364
पॉजिटिव से नेगेटिव-2174
डिस्चार्ज-2173
कुल मौतें-43
Published on:
25 Jun 2020 11:09 pm
