जोधपुर

गजबः बस 3 महीने में करोड़ों रुपए का मालिक बन गया रेलवे, हुई छप्पर फाड़ कमाई, जानिए कैसे

इस वर्ष की प्रथम तिमाही में जोधपुर मंडल को 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

less than 1 minute read
Jul 25, 2023

जोधपुर। ट्रेनों में सुगम व सुरक्षित सफर का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर रेल मण्डल में तीन माह में करीब 80 लाख यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे ने 172 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। जोधपुर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही (अप्रेल से जून) में यात्रियों से 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय शामिल है।


गत वर्ष से 17 फीसदी ज्यादा राजस्व

पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में यात्री आय 146.42 करोड़ रुपए थी। इस वर्ष की प्रथम तिमाही में जोधपुर मंडल को 172.04 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।


यात्रियों की संख्या बढ़ी

वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही में 63.60 लाख यात्रियों के मुकाबले 2023-24 की इस तिमाही में 79.12 लाख यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्री आय ही जोधपुर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल रेलवे यात्री आय में अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं दे रहा है।

Published on:
25 Jul 2023 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर