10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

83.44 फीसदी हुआ टीकाकरण, 6 रोगी कोरोना संक्रमित और 16 डिस्चार्ज

जोधपुर में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह बरकरार
less than 1 minute read
Google source verification
83.44 फीसदी हुआ टीकाकरण, 6 रोगी कोरोना संक्रमित और 16 डिस्चार्ज

83.44 फीसदी हुआ टीकाकरण, 6 रोगी कोरोना संक्रमित और 16 डिस्चार्ज

जोधपुर. जोधपुर में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन 83.44 फीसदी हुआ। कुल 2078 लक्ष्य में से 1734 का लक्ष्य जोधपुर ने हासिल किया। कोविड वैक्सीनेशन 29 केंद्रों पर हुआ। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सभी कोरोना वॉरियर्स में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। चिकित्सा प्रशासन इन दिनों कोविशिल्ड व कोवैक्सीन दोनों प्रकार की वैक्सीन लाभार्थियों को लगा रहा है। दोनों वैक्सीन में किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। राजकीय चिकित्सालय पुलिस लाइन के चिकित्सा अधिकारी डा डीएल रंगा ने भी वैक्सीन लगवाई। उधर, ही जोधपुर में कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 6 नए केस मिले और वहीं 16 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना से एक भी रोगी की मौत दर्ज नहीं की गई। जोधपुर में अब तक 60880 रोगी संक्रमित और 918 की मौत हो चुकी है। गत 28 दिनों में 934 रोगी संक्रमित और 18 की मौत हुई है। कोरोना रोगियों की संख्या घटने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ले रखी है।