11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर को 9 करोड़ की सौगात दे रही सरकार, पत्रिका ने निभाया सामाजिक सरोकार

- स्वायत्त शासन विभाग ने दी सहमति
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर को 9 करोड़ की सौगात दे रही सरकार, पत्रिका ने निभाया सामाजिक सरोकार

जोधपुर को 9 करोड़ की सौगात दे रही सरकार, पत्रिका ने निभाया सामाजिक सरोकार

जोधपुर.
हमारे शहर को पिछडऩे का दर्द हुआ तो सरकार में जाग हुई और 9 करोड़ की राशि जारी करने की सहमति प्राप्त हुई है। यह राशि पिछले लम्बे समय से अटके हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को फिर से गति देंगे।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 4 जो कि बासनी बेंदा में बन रहा है, पिछले कुछ माह से सरकार की उदासीनता के कारण बंद था। राजस्थान पत्रिका के अभियान इस बार टॉप 100 की आस की समाचार शृंखला की कडी में 13 दिसम्बर को ‘सरकार ने बजट रोका... अब पिछड़े तो दोष ने देना!’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस ओर ध्यान आकर्षित किया। अभी तक शहर का सीवरेज वेस्ट का 80 प्रतिशत ही तीन प्लांट के जरिये ट्रीट हो रहा है। जबकि बासनी बेंदा में निर्माणाधीन 40 एमएलडी प्लांट का काम महज 25 प्रतिशत ही हुआ और इसके बाद बंद कर दिया गया। इस काम को पूरा करने के लिए नगर निगम को 49 करोड़ की राशि की आवश्यकता है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि राज्य सरकार ने इसके लिए पहले चरण में 9 करोड़ की राशि जारी करने की सहमति प्रदान की है। इसके साथ ही आगामी दिनों में अन्य राशि भी समय पर जारी करने का आश्वासन दिया है।