10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केक का ऑर्डर देकर भुगतान के बहाने 98 हजार रुपए निकाले, एफआइआर दर्ज

- पुलिस ने चौदह हजार रुपए का भुगतान रोका, शेष राशि ठग ने निकाली
less than 1 minute read
Google source verification
केक का ऑर्डर देकर भुगतान के बहाने 98 हजार रुपए निकाले, एफआइआर दर्ज

केक का ऑर्डर देकर भुगतान के बहाने 98 हजार रुपए निकाले, एफआइआर दर्ज

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 7बी में एक ठग ने महिला को फोन कर केक बनाने का आदेश दिया और ऑनलाइन भुगतान करने के बहाने क्यूआर कोड स्कैन करवाकर खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए। देवनगर थाना पुलिस ने १४ हजार रुपए का भुगतान रुकवा लिया, लेकिन शेष राशि ठग ने निकाल ली।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि चौहाबो में सेक्टर ७बी निवासी पारूल पत्नी धीरेन्द्र शर्मा घर में ही केक व बैकरी आइटम बनाने का कार्य करती है। साहिल नामक एक व्यक्ति ने सोमवार को महिला के मोबाइल पर कॉल किया और 17 फरवरी के लिए आठ किलो केक बनाने का ऑर्डर बुक कराया। जो करीब 4 हजार रुपए का था। युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने के लिए महिला से पेटीएम नम्बर मांगे। महिला ने उसे पेटीएम नम्बर बता दिए। इस पर युवक ने चार हजार रुपए का भुगतान कर दिया। कुछ देर बाद उसने महिला के व्हॉट्सएेप पर एक क्यूआर कोड भेजा। जिसे स्कैन करने पर चार रुपए खाते में जमा हुए। ठग ने फिर एक और क्यूआर कोड भेज स्कैन करने को कहा। एेसा करते ही महिला के खाते से सात बार में ९८४०० रुपए निकाल लिए गए।

16 हजार का भुगतान रुकवाया
ठगी का पता लगते ही पुलिस ने पेटीएम के नोडल अधिकारी व बैंक कर्मचारियों से सम्पर्क किया। ई-मेल भेज भुगतान फ्रीज करने का आग्रह किया गया, लेकिन तब तक ठग ८६ हजार चार सौ रुपए निकाल चुका था। पुलिस ने शेष बचे १४ हजार रुपए का भुगतान ठग के खाते में होने से पहले फ्रीज कर लिए गए। जो महिला के खाते में वापस जमा करवा लिए।