10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

71 की उम्र में डांसिंग डॉक्टर का मनमोहक डांस, लोगों ने की तारीफ

डॉ. ने कहा बचपन से था डांस का शौक, फिट रहने में भी मिलती है मदद
less than 1 minute read
Google source verification
71 की उम्र में डांसिंग डॉक्टर का मनमोहक डांस, लोगों ने की तारीफ

71 की उम्र में डांसिंग डॉक्टर का मनमोहक डांस, लोगों ने की तारीफ

जोधपुर. 71 की उम्र में जहां अधिकतर लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती है, कमर झुक जाती है। ढंग से चला तक नहीं जाता। लेकिन इस उम्र में जोधपुर के एक चिकित्सक ने उत्साह के साथ ऐसा डांस किया की देखने वाले देखते ही रह गए। और उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

हम बात कर रहे है जोधपुर के शिश रोग विशेषज्ञ 71 वर्षीय डॉ. राज धारीवाल की। जिन्हें लोग डांसिंग डॉक्टर के नाम से भी जानते है। दीपावली पर इन्होंने एक हिन्दी गाने पर जोश के साथ ऐसा डांस किया कि युवा भी उनके कायल हो गए।
डॉ धारीवाल ने बताया कि उनकी बॉयपास सर्जरी हो चुकी है, तथा वे शुगर के मरीज भी है। खुद को फिट रखने के लिए वे नियमित रूप से योगा करते है तथा लाइफ स्टाइल में भी कुछ बदलाव किए। उसी के कारण वे इस एनर्जी से डांस कर सके। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें डांस का शौक रहा है। ऐसे में जब मन होता है तो कभी-कभी डांस कर लेते है। उनका कहना है कि इससे व्यक्ति का शरीर भी स्वस्थ रहता है। ज्ञात रहे कि दिसंबर 2019 में अपने एक रिश्तेदार की शादी में डॉ. धारीवाल ने शानदार डांस किया था। जिसकी काफी तारीफ हुई थी।