10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमानत पर रिहा हत्या के आरोपी से लोडेड पिस्तौल जब्त

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
जमानत पर रिहा हत्या के आरोपी से लोडेड पिस्तौल जब्त

जमानत पर रिहा हत्या के आरोपी से लोडेड पिस्तौल जब्त

जोधपुर.
हत्या के आरोप में सजा के दौरान जमानत पर चल रहे युवक से प्रतापनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक लोडेड पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी अमित सिहाग के अनुसार प्रतापनगर फिल्टर हाउस के पास संदिग्ध नजर आ रहे युवक के पास हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने जगदम्बा कॉलोनी निवासी सिकन्दर अली को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पेंट की गुप्त जेब में लोडेड पिस्तौल जब्त की गई। उसमें चार जिन्दा कारतूस भी जब्त किए गए। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर सिकन्दर (२८) पुत्र मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में उसे सजा हो रखी है। इस मामले में वह एक साल से जमानत पर रिहा है।
-----------------------------
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस के अनुसार चौहाबो में दस दुकान के पीछे नंदनवन निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद हनीफ की बाइक गत वर्ष १८ जून को चौपासनी रोड पर दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। संदिग्धों से पड़ताल के बावजूद चोर व बाइक का पता न लगने पर एफआर लगा दी गई थी। इस बीच, गत २५ दिसम्बर को जैसलमेर जिले की फलसूण्ड थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा था। इसमें शामिल फलसूण्ड थानान्तर्गत नाइयों की ढाणी निवासी चतुर्भुज सैन ने मोहम्मद साजिद की मोटरसाइकिल चुराना भी कबूल किया था। गत दिनों जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। प्रतापनगर थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने सोमवार को उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया।