10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की ट्रक ने जान ली, दोस्त घायल

#Hit & Run- हादसे के बाद ट्रक भगा ले गया चालक
less than 1 minute read
Google source verification
दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की ट्रक ने जान ली, दोस्त घायल

दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की ट्रक ने जान ली, दोस्त घायल

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत गेंवा बाइपास पर एक आश्रम के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत और उसका पड़ोसी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।
पुलिस के अनुसार चांदपोल में बड़ी भील बस्ती निवासी विष्णु (21) पुत्र संतोष भील अपने पड़ोसी दीपक भील शुक्रवार देर रात प्रतापनगर गए थे, जहां से दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। दीपक बाइक चला रहा था। गेंवा बाइपास क्षेत्र में एक आश्रम के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों नीचे गिर गए। ट्रक ने विष्णु को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहां से निकल रहे लोगों ने दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। मृतक के पिता संतोष ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हेड कांस्टेबल श्रेणीदान ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।