
एक दिन में रिकॉर्ड 14,196 लोगों को लगा बचाव का टीका
जोधपुर. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समुदाय स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान में पंचायत स्तर पर वैक्सीनशन का मंगलवार को दूसरा सत्र आयोजित हुआ। इसमें जिले में 14196 पात्र लाभार्थियों को वैक्सीनेशन की डोज दी। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि लाभार्थियों को उनके ही गांव मे टीकाकरण की सुविधाएं उपलब्ध होने से लाभार्थियो में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका ही कारण है कि कोविड वैक्सीनशन का कवरेज बढऩे लगा है। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि मंगलवार को कोविड टीकाकरण के लिए जोधपुर में ग्राम पंचायत स्तर व नियमित सेशन साइट्स सहित कुल 159 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 14,196 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 12,748 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 1153 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 257 स्वास्थ्यकर्मी व 38 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। वही 438 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई लगाई।
Published on:
16 Mar 2021 10:30 pm
