
एबीवीपी की छात्राओं का जेएनवीयू सहित 4 कॉलेजों में प्रदर्शन
जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कुलपति से मिलकर ज्ञापन दिया गया। जेएनवीयू के अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में भी ज्ञापन देकर महाविद्यालय की समस्या से अवगत कराया गया।
एबीवीपी के महानगर सहमंत्री अभिमन्यु सारण ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को प्रारंभ करने, रिक्त पदों की भर्ती करने, एकेडमिक कैलेंडर जारी करने, छात्रा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने, शक्ति टीम व सीसीटीवी कैमरा लगाने, शोध छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू करने, विवि की भूमि पर अतिक्रमण रोकने, पुस्तकालय, पार्किंग की व्यवस्था, छात्रावास में मनोरंजन कक्ष, समाचार पत्र-पत्रिका, शिकायत पेटिका, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन मशीन लगवाने जैसी मांगें रखी गई। प्रदर्शन में प्रांत मंत्री अविनाश खारा, निखिल उपाध्याय, विशाल गौड, महीप सिंह, तरुण सिसोदिया, ऋतु बोराणा, उर्मित शर्मा, द्रोपदी जांगिड़, लक्ष्य खत्री, सचिन राजपुरोहित, राजवीर बांता, रोहित पारीक, कैलाश प्रजापत, वीरेंद्र प्रताप राजपुरोहित, काजल शर्मा, वनिता धनाढिया, मांगू सिंह, भागीरथ पटेल, विक्रम गुर्जर, धापू, दिव्या कंवर, एकता, कोमल चारण, कविता, कृष्णा, कनिष्का सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Published on:
05 Apr 2021 06:53 pm
