
जोधपुर संभाग में 14 पर एबीवीपी, 10 कॉलेजों में एनएसयूआइ के अध्यक्ष, जानिए कहां कौन जीता
जोधपुर. जोधपुर संभाग के कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का दबदबा रहा। संभाग के एक दर्जन से अधिक कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी रहे। संभाग की कुल 35 कॉलेजों में से 14 पर एबीवीपी के प्रत्याशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जोधपुर जिले के आठ महाविद्यालयों में से 3 पर एबीवीपी, 2 पर एनएसयूआइ और एक-एक पर एसएफआइ, युवा छात्र संगठन और निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीते। वहीं पाली में 1 पर एबीवीपी, 3 पर एनएसयूआइ, 2 पर निर्दलीय और एक सीट पर डीएएसएफआइ के उम्मीदवार विजयी रहे।
जालोर में 2 एबीवीपी और 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद का ताज पहना। सिरोही की पांच कॉलेजों में से दो में एबीवीपी, एक में एनएसयूआइ और दो कॉलेजों में निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बाड़मेर में 3-3 कॉलेजों में एबीवीपी और एनएसयूआइ तथा एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। जैसलमेर जिले में तीन पर एबीवीपी और एक पर एनएसयूआइ का अध्यक्ष बना।
संभाग के कॉलेज : कहां कौन बना छात्रसंघ अध्यक्ष
जिला : जोधपुर
राजकीय महाविद्यालय, जोधपुर
अध्यक्ष - मनीषा कंवर भाटी, निर्दलीय
राजकीय महाविद्यालय, फलोदी
अध्यक्ष - राहुल थानवी, एबीवीपी
राणा उगमसिंह इंदा कॉलेज, बालेसर
अध्यक्ष - टीकम सांखला, एबीवीपी
परसराम मदेरणा कॉलेज, भोपालगढ़
अध्यक्ष - घनश्यामदास वैष्णव, एसएफआइ
राजकीय कन्या महाविद्यालय, पीपाड़सिटी
अध्यक्ष -पूजा टांक, युवा छात्र संगठन
राजकीय महाविद्यालय, बिलाड़ा
अध्यक्ष - माधाराम, एनएसयूआइ
राजकीय महाविद्यालय, ओसियां
अध्यक्ष - सुमिता डाबड़ी, एनएसयूआइ
राजकीय महाविद्यालय, बाप
अध्यक्ष- सीमा पालीवाल, एबीवीपी
--------
बांगड़ कॉलेज- पाली
अध्यक्ष - गोपालसिंह राजपुरोहित, निर्दलीय
कन्या महाविद्यालय पाली
अध्यक्ष - चर्चिल बोहरा, एनएसयूआइ
लॉ कॉलेज पाली
अध्यक्ष - गीता बालोटिया, निर्दलीय
सुमेरपुर
अध्यक्ष -भूपेन्द्रसिंह, एनएसयूआइ (निर्विरोध)
सोजत
अध्यक्ष - अतुल भट्ट, एनएसयूआइ
बाली
अध्यक्ष - करण चौधरी, डीएएसएफआइ
फालना
अध्यक्ष -महेन्द्र सीरवी, एबीवीपी
--------------
सिरोही
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही
अध्यक्ष- बलवंत देवासी, एबीवीपी
राजकीय महाविद्यालय आबूरोड
अध्यक्ष- भावेश सिंदल, निर्दलीय
राजकीय महाविद्यालय शिवगंज
अध्यक्ष- कृष्णपाल सिंह, एनएसयूआइ
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही
अध्यक्ष- नेहल गोयल, निर्दलीय
विधि महाविद्यालय, सिरोही
अध्यक्ष-प्रफुल्ल माली, एबीवीपी
-------------------
जिला : बाड़मेर
पीजी कॉलेज बाड़मेर
अध्यक्ष-दीपेंद्र जाखड़, एनएसयूआइ
एमबीसी कॉलेज बाड़मेर
अध्यक्ष- स्वरूपी जांगिड़, एबीवीपी
एमबीआर कॉलेज बालोतरा
अध्यक्ष- गिरधारीराम चौधरी, एनएसयूआइ
डीआरजे कन्या कॉलेज बालोतरा
अध्यक्ष- मैना चौधरी, एबीवीपी
राजकीय महाविद्यालय सिवाना
अध्यक्ष- गोबाराम, निर्दलीय
राजकीय महाविद्यालय बायतु
अध्यक्ष- रमेश चौधरी, एनएसयूआइ
राजकीय महाविद्यालय गुड़ामालानी
अध्यक्ष- विमला विश्नोई, एबीवीपी
----
जिला: जैसलमेर
एसबीके कॉलेज, जैसलमेर
अध्यक्ष- डूंगरसिंह, एबीबीपी
गल्र्स कॉलेज, जैसलमेर
अध्यक्ष- सुरभि व्यास, एबीवीपी
राजकीय महाविद्यालय, पोकरण
अध्यक्ष- मनोज कुमार जीनगर, एनएसयूआइ
महिला महाविद्यालय, पोकरण
अध्यक्ष - सुनीता सोलंकी, एबीवीपी
----
जिला : जालोर
वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर
अध्यक्ष- रामसिंह, एबीवीपी
जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय भीनमाल
अध्यक्ष- दीपक देवासी, एबीवीपी
राजकीय महाविद्यालय आहोर
अध्यक्ष- अजयपालसिंह, निर्दलीय
राजेन्द्रसूरि कुंदन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय जालोर
अध्यक्ष- पिन्टू कुमारी, निर्दलीय (एक ही नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित)
---------------------------
जोधपुर
एबीवीपी : 3
एनएसयूआइ : 2
एसएफआइ : 1
युवा छात्र संगठन : 1
निर्दलीय : 1
----
पाली
एबीवीपी : 01
एनएसयूआइ : 03
निर्दलीय : 02
डीएएसएफआइ : 01
--
सिरोही
एबीवीपी : 02
एनएसयूआइ : 01
निर्दलीय : 02
--
जालोर
एबीवीपी : 02
निर्दलीय : 02
--
बाड़मेर
एबीवीपी : 03
एनएसयूआइ : 03
निर्दलीय : 01
--
जैसलमेर
एबीवीपी : 3
एनएसयूआइ : 1
Published on:
29 Aug 2019 01:39 pm
