10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलाई में जीप ने मजदूर को कुचला, मौत

- सरेचां गांव में जीप-मोटरसाइकिल में हादसा- गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता रोका, समझाइश कर शव मोर्चरी में रखवाया
less than 1 minute read
Google source verification
accident between jeep n bike, one death

गोलाई में जीप ने मजदूर को कुचला, मौत


जोधपुर.
लूनी थानान्तर्गत सरेचां गांव की गोलाई में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने गलत दिशा में जाकर मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया। पुलिस ने समझाइश के बाद रास्ता खुलवाया और शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि सतलाना गांव में माधवपुरा नई बस्ती निवासी रामचन्द्र (३०) पुत्र छोगाराम सरगरा मजदूरी करने के बाद मोटरसाइकिल पर शहर से गांव लौट रहा था। सरेचां व नंदवान गांव के बीच गोलाई में तेज रफ्तार और लापरवाही से आई पिकअप ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। चालक रामचन्द्र उछलकर सडक़ पर जा गिरा और जीप ने उसे कुचल दिया। उसक मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे का पता लगते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाने से दूरी अधिक होने के कारण पुलिस कुछ देरी से मौके पर आई। तब तक गुस्साए ग्रामीण व परिजन विरोध पर उतर आए और रास्ता रोक दिया। बाद में पुलिस मौके पर आई और ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। साथ ही शव एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप जब्त की है। चालक मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है।