10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आया था मेले में घूमने, झूले से गिरकर हो गई मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्कफलोदी. शहर के नई सड़क पर लगे मेले में गुरुवार रात बड़े झूले से एक युवक गिर गया।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में मेले में झूले से युवक की मौत के बाद अस्पताल में एकत्रित लोग ।

फलोदी में मेले में झूले से युवक की मौत के बाद अस्पताल में एकत्रित लोग ।

दरअसल एक युवक आज रात मेले में घूमने आया था तथा झूला झूलते समय नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।
एएसआई बाबूलाल ने बताया कि हनुमान चौक फलोदी निवासी भोमराज (30) पुत्र गंगाराम मेघवाल आज मेले में आया था तथा झूला झूलने के लिए झूले में बैठा। झूला शुरू होने के बाद भोमराज झूले से नीचे गिर गया। मौके से युवक को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद भोमराज को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे परिजन विलाप करते नजर आये ।
अस्पताल में एकत्रित हुए लोग-
मेले में हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। इस दौरान चिकित्सालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे से मेले में मौजूद लोग एकबारगी हक्का-बक्का रह गए और अचानक लोग दहशत में आ गए । (कासं)
------------