10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट का मोबाइल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

- सास-बहू से लूटपाट का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
लूट का मोबाइल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

लूट का मोबाइल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
शास्त्रीनगर पुलिस थाने के सामने पाल लिंक रोड पर मोपेड सवार सास-बहू से सोने की चेन व पर्स लूटने के मामले में देवनगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी ने सरदारपुरा से पर्स लूट व महामंदिर थाना क्षेत्र से एक और बाइक चोरी करना कबूल किया है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार मण्डलनाथ फांटा के पास निवासी मनीष उर्फ अर्जुन पुत्र तुलसीराम माली से पूछताछ में सामने आया कि एक मोबाइल उसने बाप थानान्तर्गत शेखासर निवासी अजीज खां पुत्र गफूर खां को सात हजार रुपए में बेचा था। इस पर पुलिस ने अजीज को गिरफ्तार किया। उससे लूट का मोबाइल जब्त किया गया।
उधर, मुख्य आरोपी मनीष को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमाण्ड लिया गया। उससे पूछताछ में सामने आया कि वह दस-पन्द्रह दिन पहले सरदारपुरा से एक पर्स लूट के साथ-साथ महामंदिर से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है। उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ चल रही है।
ट्रक चोरी के मामले में वांछित
पुलिस का कहना है कि लूट का मोबाइल खरीदने का आरोपी अजीज खां एनडीपीएस एक्ट के मामले में दस साल की सजा काट चुका है। वह फलोदी थाने में दर्ज तेल के टीन से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में छह माह से फरार था।