11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

- राजीनामा न करने की रंजिश में चाकू से हमले का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
accused of attempt to murder is arrest

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
पाल रोड पर शास्त्रीनगर थाने के सामने एक बिल्डिंग के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को देव नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी सुमेरदान चारण के अनुसार रंजिश को लेकर गत २५ सितम्बर की रात मुदित मेंशन के पास मसूरिया सिंधी बस्ती निवासी नादिर खान पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। उसके भाई शाहरूख की शिकायत पर विक्रमसिंह, वसीम खान, अरविंद नट व तरूण नट के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद इस मामले में शुक्रवार को मसूरिया सिंधी बस्ती निवासी अमान खान (२०) पुत्र बरकत खान और तरूण सिंह उर्फ बाबू (२०) पुत्र राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पुराने मामले में समझौता न करने को लेकर नादिर के भाई से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर आरोपियों ने नादिर पर हमला कर दिया था।