10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में भरा माल खुर्द-बुर्द करने का आरोपी तीन साल बाद आया पकड़ में

- डोडा पोस्त तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रक में भरा माल खुर्द-बुर्द करने का आरोपी तीन साल बाद आया पकड़ में

ट्रक में भरा माल खुर्द-बुर्द करने का आरोपी तीन साल बाद आया पकड़ में

जोधपुर.
मथानिया थाना पुलिस ने कार में ८४ किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में छह महीने से फरार और ट्रक में भरा माल खुर्द-बुर्द करने के आरोपी को तीन साल बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि २७ मई २०१७ को भुजिया बेरा निवासी पेमाराम माली ने बाबा रामदेव ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मार्फत ट्रक में ऊंझा मण्डी के लिए १६३३० क्विंटल अरण्डी भराई थी। जिसे चालक ने रास्ते में खुर्द-बुर्द कर ली। एक जून २०१७ को एफआइआर दर्ज की गई। इस मामले में शुक्रवार को फलोदी में लोर्डिया के पास गाली मगरा जुणावा निवासी अब्दुल गनी उर्फ गनी खां पुत्र निजामुद्दीन उर्फ नोजा मुल्ला को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई २२ जनवरी को किरसरिया खुर्द में डोडा पोस्त कार्रवाई से जुड़ी है। पुलिस ने लग्जरी कार का पीछा कर ८४ किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया था। मौके से भीकमकोर में केरला नाडा निवासी माधाराम माचरा पुत्र पप्पाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। जबकि ओमप्रकाश फरार हो गया था। उसके शुक्रवार को केरला नाडा गांव स्थित मकान में होने की सूचना पर दबिश दी गई, जहां से ओमप्रकाश (२४) पुत्र बीरबलराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया।