10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कांस्टेबल को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

- कार नम्बर के आधार पर बाड़मेर से पकडक़र लाई पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification
महिला कांस्टेबल को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

महिला कांस्टेबल को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने नई सडक़ चौराहे पर भाग रही कार को रोकने के दौरान लेडी पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल को टक्कर मारने के आरोपी चालक को बाड़मेर से गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि गत ६ नवम्बर को नई सडक़ चौराहे पर यातायात पुलिस ने गुजरात नम्बर की कार को रोकने का इशारा किया था, लेकिन चालक कार रोकने की बजाय भगाने लगा था। तब कुछ दूरी पर खड़ी लेडी पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल ने कार रोकने का प्रयास किया था। वह कार के आगे आ गई थी। इसके बावजूद चालक उसे टक्कार मार कार भगा ले गया था। जिससे उसकी चोटें आईं थी। पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था।
कार के पंजीयन नम्बर अहमदाबाद के एक व्यक्ति के निकले थे। उससे जांच करने पर सामने आया कि यह कार उसने बाड़मेर में सिणधरी थानान्तर्गत भूका भगतसिंह निवासी मुकेश कुमार जाट को बेच दी थी। मुकेश से पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाले दिन कार गोपालदेव चला रहा था। इस आधार पर पुलिस ने भूका भगतसिंह निवासी गोपालदेव पुत्र लाधाराम जाट को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

फर्जी वसीयत बनाने का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने फर्जी वसीयत बनाने के एक मामले में भागीरथराम उर्फ भागुराम पुत्र मोतीराम को गिरफ्तार किया। बावड़ी तहसील में लवेरा खुर्द निवासी पन्नालाल पुत्र झींपाराम जाट ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पन्नालाल के चाचा पूनाराम की २२ दिसम्बर २०११ को मृत्यु हो गई थी। संतान न होने के कारण उन्होंने वसीयत में अपनी जमीन पन्नालाल के नाम कर दी थी। भागीरथराम ने नामांतरण खुलवाने के लिए लवेरा खुर्द में पटवारी के समक्ष वसीयतनामा पेश किया था।