10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्णमृग शिकार का फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलाड़ा (जोधपुर). क्षेत्र के बीरावास ग्राम की सरहद में एक वर्ष पूर्व तीन कृष्णमृग के शिकार के प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों ने फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व शिकार के तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
less than 1 minute read
Google source verification
कृष्णमृग शिकार का फरार आरोपी गिरफ्तार

कृष्णमृग शिकार का फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलाड़ा (जोधपुर). क्षेत्र के बीरावास ग्राम की सरहद में एक वर्ष पूर्व तीन कृष्णमृग के शिकार के प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों ने फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व शिकार के तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरलाल सोनी ने बताया कि 18 नवम्बर 2019 को बीरावास सरहद में गणपतराम खोजा के खेत में तीन कृष्णमृग के शिकार की सूचना मिली।

अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन कृष्णमृग की खाल, मांस व शिकार में प्रयुक्त हथियार व बाइक पड़ी थी। वहां पर केली देवी पत्नी गुलाब उर्फ प्रकाश, मिर्गी उर्फ शांति पत्नी सवाई तथा गीता उर्फ पपुड़ी पत्नी पारस को गिरफ्तार किया गया।

उन आरोपियों से तीन टोपीदार बंदूक व कृष्णमृग शिकार में प्रयुक्त गए हथियार बरामद किए गए। वहीं एक आरोपी लालाप (नागौर) निवासी पारस उर्फ रामसुख पुत्र सावरराम बनबागरिया मौके से भाग गया था। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय मेंं पेश जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर सौंपा।

टीम में थानेदार मीणा वनपाल, रतनसिंह वनपाल, राजेन्द्रसिंह वनरक्षक, मनोजकुमार, भंवरलाल व नेमीचंद मौजूद थे।