10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घर में सो रही नाबालिग को भगाने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शेरगढ. रात को अपने मां के पास सो रही नाबालिग का अपहरण करके सूने पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी बाबूलाल सीरवी ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है तथा वो अपने बच्चो के साथ रहती है। २४ अक्टूबर की रात को वो अपने बच्चो के साथ सो रही थी। रात को करीब 12 बजे के आसपास खिरजा भोजा निवासी कुम्भसिह उर्फ किरतसिह पुत्र दीपसिह अनाधिकृत रूप से घर में घुसा तथा सो रही नाबालिग का अपहरण करके कुछ ही दूरी पर बने सूने मकान में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कुम्भसिह उर्फ किरतसिह को गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

युवक के लापता, गुमशुदगी दर्ज
बोरुन्दा (जोधपुर) थाना क्षेत्र के सियारा गांव से एक नवयुवक लापता होने की गुमसुदगी स्थानीय थाने में दर्ज की गई। थानाधिकारी चैन प्रकाश चौधरी के अनुसार सियारा निवासी राणीदान राव ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भतीजा अर्जुनराम राव 27 पुत्र कानाराम राव बुधवार सवेरे 6 बजे उसके पिता कानाराम को गांव से पीपाड़ शहर मोटर साईकिल से छोडऩे गया था जो वापस घर नही लौटा। अर्जुनराम राव पीपाड़ में ही एक दुकान पर नौकरी करता था। बड़े पिता की रिपोर्ट पर मुख्य आरक्षी गिरवरदान रतनु ने गुमसुदगी दर्ज करते हुए विस्तृत जांच शुरु की। निसं