10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालय में नृत्य करती छात्रा का वीडियो बनाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- नाबालिग का पीछा कर मित्रता व शादी करने का दबाव डालकर अभद्रता  
less than 1 minute read
Google source verification
विद्यालय में नृत्य करती छात्रा का वीडियो बनाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय में नृत्य करती छात्रा का वीडियो बनाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. डांगियावास थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर नाबालिग छात्रा के नृत्य करने का फोटो खींचकर एक युवक ने तंग व परेशान करना शुरू कर दिया और छेड़छाड़ पर उतर आया। मित्रता व शादी करने का दबाव डालने से परेशान छात्रा ने पुलिस की मदद ली और मामला दर्ज कराया। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि गत २६ जनवरी को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक नाबालिग छात्रा ने नृत्य किया था। एक युवक ने नृत्य करती छात्रा की फोटो खींच ली थी। फिर वह उसे तंग व परेशान करने लग गया था। साथ ही पीछा कर उससे छेड़छाड़ करने लग गया था। वह मित्रता व शादी करने का दबाव डालने लगा। छात्रा ने इनकार किया तो वह उसके घर पहुंच गया था और छेड़छाड़ करने लगा था। परेशान पीडि़ता ने गुरुवार को युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जांच व बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अशोक जाजड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।