10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेनों में चैन पुलिंग करने वाले 169 पर की कार्यवाही

- आरपीएफ ट्रेनों में चैन पुलिंग करने वालों के विरूद्ध चला रहा अभियान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 08, 2021

ट्रेनों में चैन पुलिंग करने वाले 169 पर की कार्यवाही

ट्रेनों में चैन पुलिंग करने वाले 169 पर की कार्यवाही

जोधपुर।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जोधपुर मण्डल की ओर से जोधपुर मण्डल में अनाधिकृत रूप से सवारी गाडियों में अलार्म चैन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आरपीएफ की ओर से जनवरी से अगस्त तक 169 व्यक्तियों पर बिना उचित कारण चैन पुलिंग करने पर कार्यवाही की गई। जो गत वर्ष की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक है, गत वर्ष इस अवधि में 97 व्यक्तियों के विरूद्ध ही कार्यवाही की गई। आरपीएफ कमिश्नर के अनुसार अभियान के तहत सम्पूर्ण जोधपुर मण्डल में अलार्म चैन पुलिंग से प्रभावित रेलखण्डों व सवारी गाडियों को चिन्हित कर अलार्म चैन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।

-----
लोगों को समझाया भी जा रहा
आरपीएफ की ओर से प्रभावित रेलखण्डों के आसपास रहने वालों, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, दैनिक यात्रियों, मेलार्थियों को तथा रेलवे स्टेशनों, सवारी गाडियों के यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल की ओर से बिना उचित कारण के अलार्म चैन पुलिंग करने के कानूनी प्रावधानों 1 साल तक के कारावास व 1 हजार रुपए तक के जुर्माने अथवा दोनों से दण्डित की सजा तथा इससे होने वाले रेल राजस्व की हानि, समयबद्धता प्रभावित होने के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के संबंध में समझाया जा रहा है।