10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्पनी सचिव एग्जीक्यूटिव में अदिति का पूरे देश में 5वां स्थान

ICSI Exam - सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल का परीक्षा परिणाम घोषित
2 min read
Google source verification
कम्पनी सचिव एग्जीक्यूटिव में अदिति का पूरे देश में 5वां स्थान

कम्पनी सचिव एग्जीक्यूटिव में अदिति का पूरे देश में 5वां स्थान

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आइसीएसआइ) ने गुरुवार को कम्पनी सचिव (सीएस) एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। एग्जीक्यूटिव परीक्षा (ओल्ड सेलेबेस) में जोधपुर की अदिति लुंकड़ ने देश भर में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-1 में 15.21 प्रतिशत अभ्यर्थी और मॉड्यूल-2 में 21.28 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा में 8.27 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-1 में और 15.49 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-2 में उत्तीर्ण हुए। प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-1 में 27.88 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-2 में 28.26 प्रतिशत और मॉड्यूल-3 में 33.37 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल- 1 में 19.39 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-2 में 17.81 प्रतिशत और मॉड्यूल-3 में 34.52 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट बनना चाहती है अदिति

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी अदिति ने 700 में से 388 अंक हासिल किए। इससे पहले सीएस फाउण्डेशन में भी 18वी रैंक हासिल की। वर्तमान में वह बीबीए एलएलबी कर रही है। अदिति ने बताया कि वह आगे चलकर आरजेएस परीक्षा के जरिए न्यायिक सेवा में जाना चाहती है। स्व अध्ययन और एकाग्रता को सफलता का मूल मंत्र मानने वाली अदिति के पिता प्रवीण लुंकड़ शिक्षा विभाग में अधिकारी है। माता राजुल प्राइवेट टीचर है।

जोधपुर में इन विद्यार्थियों की रही रैंक
जोधपुर शहर में एग्जीक्यूटिव (न्यू सेलेबस) में चंचल झालानी प्रथम रही। दूसरा स्थान प्रगति शर्मा और तीसरा सर्वेश कारवा ने हासिल किया। प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सेलेबस) में रेणुका होतचंदानी प्रथम, गोपाल गुप्ता द्वितीय और निशा मोतियानी तीसरे स्थान पर रही।

15 दिवसीय परीक्षण 11 मार्च से

आईसीएसआई जोधपुर चेप्टर के अध्यक्ष केशव राठी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद 15 दिवसीय ईडीपी प्रशिक्षण का आयोजन 11 मार्च से किया जाएगा जो एग्जीक्यूटिव उत्तीर्ण विद्यार्थियों को करना होगा। कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षाएं 1 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।