10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओसियां में मारवाड़ समारोह को लेकर प्रशासन मुस्तैद

ओसियां (जोधपुर) . जैसे-जैसे मारवाड़ समारोह के आयोजन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे प्रशासन भी खोखरी स्थित रेतीले धोरे स्थित आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर और मुस्तैद हो गया है।    
2 min read
Google source verification
Administration alert for Marwar festival in Osian

ओसियां में मारवाड़ समारोह को लेकर प्रशासन मुस्तैद

ओसियां (जोधपुर) . जैसे-जैसे मारवाड़ समारोह के आयोजन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे प्रशासन भी खोखरी स्थित रेतीले धोरे स्थित आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर और मुस्तैद हो गया है। अमृतसर में हुए हादसे के बाद प्रशासन इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को भी अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।


हाल ही दशहरा महोत्सव के दौरान अमृतसर में हुए हादसे के बाद राजस्थान पत्रिका में २१ अक्टूबर को ‘अमृतसर की तरह ओसियां में भी रेललाइन से सटा है मारवाड़ का समापन स्थल’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन मुस्तैद हुआ और अधिकारियों ने आयोजन स्थल का मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद सोमवार को उपखण्ड अधिकारी रतनलाल रेगर, सीओ दिनेश कुमार मीणा, थानाधिकारी जयकिशन सोनी, पर्यटन विभाग जोधपुर उपनिदेशक भानू प्रतापसिंह, तहसीलदार आईदान पंवार एवं नायब तहसीलदार दीपक सांखला ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी तय की।

इस बीच रेलवे के पीआरओ रामगोपाल शर्मा ने फोन पर बताया कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले ट्रेनों के लोको पायलट को भी इस बारे में विशेष निर्देश दे दिए गए हैं। इसी प्रकार मुख्य रेलवे स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार सिंह ने भी कर्मचारियों के साथ सुरक्षा संबंधित चर्चा की। वहीं सरपंच श्यामलाल ओझा ने कार्यक्रम स्थल पर ग्राम पंचायत द्वारा लगाई जाने वाली दुकानों का स्थल चिह्नित किया। मंच सहित टेन्ट एवं कार्यक्रम स्थल की बाउण्ड्री लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
मारवाड़ समारोह बुधवार को ओसियां में होगा। इस स्थल के पास ही रेललाइन उसी तरह गुजरती है जैसे अमृतसर के जोड़ा फाटक से होकर गुजरती है। वहां शुक्रवार को रावण दहन देखकर लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस समारोह में दस हजार से अधिक लोग हिस्सा लेते हैं। ओसियां में भी समापन समारोह के दौरान भी लोग समारोह स्थल तक आने-जाने के लिए रेललाइन पार कर गुजरते है। राजस्थान पत्रिका ने अलर्ट के तहत समाचार प्रकाशित कर चेताया था कि कहीं यहां भी अमृतसर जैसा हादसा न हो जाए।