10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरयूबी के मामले को सुलझाने में जुटे अधिकारी, मौके पर पंहुचकर देखी स्थिति

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. शहर के अंबेडकर सर्किल स्थित एलसी-५८ रेलवे क्रॉस पर निर्माणाधीन आरयूबी में रेल की पटरियों के नीचे गर्डर लगाने के लिए सीआरए स्वीकृति मिलने की संभावनाओं के बीच ही एनएच-११ पर चल रहे आरओबी निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट करने को लेकर आरयूबी में फंसा पेंच अब सुलझने की उम्मीद जगी है। राजस्थान पत्रिका द्वारा फलोदी में आरयूबी निर्माण पूरा करवाने को लिए शुरू किए गए अभियान 'कब पूरी होगी आरयूबी की उम्मीदÓ के तहत ७ मई को 'उलझनों के ब्रिज में फिर फंसा पेंच, आरयूबी पर मंडराए संकट के बादलÓ व ८ मई 'फाटक पर खड़े लोगों ने कहा- शीघ्र पूर्ण हो आरयूबी निर्माणÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए, तो प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया तथा दिन-भर फाटक पर खड़े रहने वाले लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मामले को सुलझाने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम व पुलिस के साथ चर्चा करके एनएच-११ पर निर्माणाधीन रेलवे ऑवर ब्रिज पर पंहुचे तथा वहां से ट्रैफिक डायवर्ट करने को लेकर चर्चा की।
less than 1 minute read
Google source verification
एडीएम ने आरएसआरडीसी व पुलिस के साथ की चर्चा, जल्द आयोजित कर लिया जाएगा निर्णय

एडीएम ने आरएसआरडीसी व पुलिस के साथ की चर्चा, जल्द आयोजित कर लिया जाएगा निर्णय


हुई चर्चा, देखा मौका-
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चारण, आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट निदेशक योगेन्द्र शर्मा व पुलिस निरीक्षक राजीव भादू आदि ने एडीएम कार्यालय में आरयूबी निर्माण में रेलवे की स्वीकृति के बाद यातायात नियंत्रण व वाहनों को निकालने को लेकर चर्चा की। इस दौरान एडीएम सहित सभी अधिकारियों ने एनएच-११ पर निर्माणाधाीन रेलवे ऑवर ब्रिज पंहुचकर वर्तमान वहां से निकल रहे यातायात तथा आगामी दिनों में ब्रिज पर रहने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उसके बाद अधिकारियों ने राईकाबाग स्थित रेलवे अण्डर ब्रिज पंहुचकर मौका देखा।
यह है मामला-
शहर के एलसी-५८ रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरयूबी में शुरूआत से ही कई समस्याएं आती है। अब पिछले करीब डेढ़ से यहां रेलवे की सीआरए स्वीकृति के अभाव के चलते काम ठप पड़ा है तथा आरयूबी की रिटेनिंग वॉल व ब्लॉक्स तैयार हो चुके है। हाल ही में रेलवे द्वारा १४-१५ मई को सीआरए स्वीकृति संभावनाएं बनी तो एनएच-११ पर चल रहे आरओबी के ब्लॉकेज के दौरान यातायात डाइवर्ट करने को लेकर स्वीकृति पर संकट आ गया था। अब प्रशासन को गंभीरता से लिया है तथा उम्मीद है कि आरयूबी के निर्माण को पूर्ण करने के लिए बेहतर प्रयास होंगे। (कासं)
इनका कहना है-
आरयूबी के मामले को लेकर आज आरएसआरडीसी व पुलिस के साथ चर्चा हुई है। टैफिक को डायवर्ट के लिए एनएच-११ पर आरओबी व राईकाबाग दोनों जगहों का मौका देखा गया है। शीघ्र ही बैठक आयोजित करके इस मामले में निर्णय किया जाएगा।
राजेन्द्र ङ्क्षसह चारण, एडीएम, फलोदी
-------------------