11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव: कुल 33 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे जोशी
2 min read
Google source verification

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के आगामी 5 मार्च को प्रस्तावित वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई। चुनाव के विभिन्न पदों के लिए गुरुवार सायं तक 33 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो जांच में सही पाए गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए नाथूसिंह राठौड़, प्रवीणदयाल दवे, गोपालराज कल्ला, सीएस कोटवानी तथा श्यामसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव पद के लिए रतनलाल सारस्वत, राजकुमार यादव, गिरधरसिंह तथा दर्शनराम, उपाध्यक्ष पद के लिए गोकुलेश बोहरा, रतनाराम ठोलिया, युगल किशोर मामानानी, धीरेन्द्र दाधीच, देवेश बोहरा तथा भरत दत्त शर्मा ने नामांकन पत्र पेश किए। इसी तरह पुस्तकालय सचिव पद के लिए तीन, सहसचिव के लिए 7 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक आठ उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। उप चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी ने बताया कि पर्चा दाखिले की प्रक्रिया के पश्चात नामांकन पत्रों की जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। शुक्रवार तथा सोमवार को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। एसोसिएशन में पंजीकृत कुल 3306 अधिवक्ता 5 मार्च को सुबह 8 बजे से सायं 5:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

न्यायालय परिसर में चुनावी फिजां
गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन कई अधिवक्ताओं ने समय समाप्ति से 5 मिनट पहले पहुंच कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार अपने समर्थकों के हुजूम के साथ एसोसिएशन के ऑफिस में मुख्य चुनाव अधिकारी मंछाराम ताडा के समक्ष नामांकन जमा करवाते रहे। इस दौरान समर्थकों ने उम्मीदवारों को मालाओं से लाद दिया। महासचिव पद के लिए रतनलाल सारस्वत ने अपने समर्थकों के साथ दोपहर 12.30 बजे नामांकन दाखिल किया जबकि अध्यक्ष पद पर दोपहर ढ़ाई बजे तक केवल दो नामांकन आए। अंतिम आधे घंटे में तीन अन्य उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया।

युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे जोशी
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के 14 बार अध्यक्ष रह चुके रणजीत जोशी ने इस बार चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है। अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजयी रहते आए जोशी ने इस बीच केवल वर्ष 2010 में चुनाव नहीं लड़ा था। तब इस पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता एससी भूत ने चुनाव लड़ा था। जोशी ने कहा-इस बार युवा पीढ़ी को मौका देने के लिए वेे चुनाव नहीं लड़़ेंगे। वे चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डा.गोपालराज कल्ला के समर्थन में हैं और उनके प्रस्तावक बने हैं।