scriptAfter 580 years, the longest partial lunar eclipse of the century toda | 580 साल बाद सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण आज | Patrika News

580 साल बाद सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण आज

locationजोधपुरPublished: Nov 19, 2021 11:08:32 am

Submitted by:

Nandkishor Sharma

 

भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ देर दिखेगा, नहीं लगेगा सूतक

580 साल बाद सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण आज
580 साल बाद सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण आज
जोधपुर .कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शुक्रवार के दिन सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगने वाला चंद्र ग्रहण इससे पहले 8 फरवरी 1440 को लगा था। अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 8 फरवरी 2669 को दिखाई देगा। आंशिक चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव शुक्रवार दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा, जब चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा। सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.