10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद फोड़े थे दो कारों के शीशे

- देशी कट्टे के साथ मुख्य आरोपी सहित तीनों युवक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
After celebrating a birthday party, the cars mirrors were broken

जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद फोड़े थे दो कारों के शीशे

जोधपुर. महामंदिर थाना पुलिस ने क्षेत्र के पाली बाजार में खड़ी दो कारों के शीशे फोडऩे के मामले में सोमवार को तीनों युवकों को धर दबोचा। मुख्य आरोपी से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि शाम को गश्त के दौरान पावटा सी रोड पर आयकर भवन के पास संदिग्ध नजर आ रहे आकाश को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास ३२ बोर का देशी कट्टा बरामद हुुआ। पूछताछ में आरोपी से सामने आया कि शनिवार को उसके दोस्त जितेन्द्र जोशी का जन्मदिन था। एेसे में आकाश, जितेन्द्र व राहुल ने जन्मदिन पार्टी की थी। जिसमें शराब भी पी थी। देर रात तीनों मोटरसाइकिल पर पाली बाजार पहुंचे थे, जहां घरों के बाहर खड़ी दो कारों पर बड़े बड़े पत्थर फेंककर शीशे फोड़ दिए थे। इस पर पुलिस ने जितेन्द्र व राहुल को भी पकड़ लिया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर भदवासिया फल मण्डी के सामने नया नगर निवासी आकाश पुत्र विक्रम वाल्मीकि, भदवासिया में शिव नगर सांसी बस्ती स्कूल पास वाली गली निवासी जितेन्द्र पुत्र मुकेशचन्द्र जोशी व चौहाबो में सेक्टर 17 निवासी राहुल सिंह पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। आकाश के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ठाकराराम, हेड कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुरेन्द्रसिंह, धर्मेन्द्र यादव व चन्द्रशेखर शामिल थे।