11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैटिंग के बाद बलात्कार में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख मांगे

- छात्र से सेक्सटॉर्शन- ब्लैकमेल में फंसे छात्र ने हजारों रुपए दिए, अब दादा ने दर्ज कराई एफआइआर
less than 1 minute read
Google source verification
चैटिंग के बाद बलात्कार में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख मांगे

चैटिंग के बाद बलात्कार में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख मांगे

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया में सोशल मीडिया पर एक छात्र को फ्रेण्ड रिक्वेक्स्ट भेजने के बाद एक महिला ने चैटिंग की और अश्लील वार्तालाप व फोटो से ब्लैकमेल किया। महिला ने बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपए मांगे तो पीडि़त के दादा ने देवनगर थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मसूरिया में शिव बस्ती निवासी एक वृद्ध के कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर चौहाबो की एक महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि करीब एक साल पहले 19 वर्षीय पौत्र की फेसबुक पर आरोपी महिला ने फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे पौत्र ने स्वीकार कर ली। फिर दोनों में चैटिंग होने लगी। अश्लील बातचीत भी हुई। साथ ही महिला ने उसे अश्लील फोटो भी भेजे। महिला ने अश्लील चैट व संदेश के आधार पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। वह उससे समय-समय पर दो-दो, तीन-तीन हजार और पांच-पांच रुपए वसूलने लगी। इस प्रकार उसने लाखों रुपए ऐंठ लिए। इस बीच, गत दिनों महिला ने उससे तीन लाख रुपए मांगे। ऐसा करने में असमर्थता जताई तो बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इससे युवक घबरा गया। परिजन ने उसकी ऐसी हालत देख बातचीत की तो पूरी बात सामने आई। दादा की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।