10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम निर्देश के बाद व्यापारियों ने खुद ही हटा लिया रात्रिकालीन कर्फ्यू

- व्यापारियों मे खुशी, प्रशासन ने भी दी ढील
less than 1 minute read
Google source verification
 सीएम निर्देश के बाद व्यापारियों ने खुद ही हटा लिया रात्रिकालीन कर्फ्यू

सीएम निर्देश के बाद व्यापारियों ने खुद ही हटा लिया रात्रिकालीन कर्फ्यू

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर सहित १२ जिला मुख्यालय पर रात्रि कर्फ्यू हटाने के निर्देश के बाद शहर में रात ९ बजे तक अधिकांश दुकानें खुली नजर आई। राज्य सरकार या प्रशासनिक स्तर पर भी किसी प्रकार सख्ती नजर नहीं आई। प्रमुख बाजार त्रिपोलिया, नई सडक़, सोजती गेट, रेलवे स्टेशन और सरदारपुरा में कुछ दुकानें तय समय के बाद भी खुली थी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और सीएम के निर्देश से व्यापारियों ने खुद ही समय बढ़ा लिया। इससे व्यापारियों में खुशी थी, कई माह बाद रात्रि कर्फ्यू हटने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

वायरलैस सैट पर आदेश प्रसारित
राज्य सरकार के रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने जाने का निर्णय होने के बाद पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शाम को वायरलैस सैट पर संदेश प्रसारित कर बाजार बंद नहीं करवाने के आदेश दिए। जिसके चलते कई दिनों बाद रात तक बाजार खुले रहे और सडक़ों पर आमजन की आवाजाही नजर आई।

गृह विभाग ने आदेश जारी किया
गृह विभाग ने रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने का आदेश जारी किया है। जिसके चलते जोधपुर में भी शाम सात बजे से बाजार बंद नहीं करवाए गए।
धर्मेन्द्रसिंह यादव, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर।