10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की स्वीकारोक्ति के बाद महिला सीए के गले से चेन लूट का मामला दर्ज

- दवाई लेने जाने के दौरान लूटी थी सोने की चेन
less than 1 minute read
Google source verification
युवक की स्वीकारोक्ति के बाद महिला सीए के गले से चेन लूट का मामला दर्ज

युवक की स्वीकारोक्ति के बाद महिला सीए के गले से चेन लूट का मामला दर्ज

जोधपुर.
महिला के गले से सोने की चेन लूटने के आरोपी में देवनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए युवक ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत सेक्टर 17 में महिला सीए के गले से भी सोने की चेन लूटी थी। युवक की स्वीकोराक्ति पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने महिला सीए की तरफ से भी लूट का मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार चौहाबो में सेक्टर 17 निवासी सीए प्रियंका पत्नी श्रेयांस सिंघवी गत 13 जुलाई रात साढ़े नौ बजे दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रही थी। सब्जी दुकान के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार युवक ने पीछे से आकर गले में पहनी सोने की चेन लूट ली थी।

देवनगर थाना पुलिस ने गत गुरुवार को मूलत: राजीव गांधी कॉलोनी हाल भादू मार्केट में गुलिस्तां कॉलोनी निवासी शोएब उर्फ सोहिब को गिरफ्तार किया था। उसने प्रियंका सिंघवी के गले से भी सोने की चेन लूटना कबूल किया था। ऐसे में पुलिस ने प्रियंका की तरफ से लूट का मामला दर्ज किया गया। शोएब ने एक और चेन लूटना कबूला है, लेकिन पीडि़ता का पता नहीं लग पाया।
उधर, लूट की सोने की चेन खरीदने के मामले में देवनगर थाना पुलिस ने चौहाबो में सेक्टर 11 निवासी चन्द्रप्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया।