10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली बाद शहर घूमने आने लगे पावणे, प्रदेश के आस-पास के राज्यों से आ रहे पर्यटक

शहर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
less than 1 minute read
Google source verification
दिवाली बाद शहर घूमने आने लगे पावणे, प्रदेश के आस-पास के राज्यों से आ रहे पर्यटक

दिवाली बाद शहर घूमने आने लगे पावणे, प्रदेश के आस-पास के राज्यों से आ रहे पर्यटक

जोधपुर. शहर में दीपावली के बाद एक और सर्द हवा के साथ मौसम ने करवट ली हैं, वहीं दूसरी ओर गुजरात सहित आस-पास के राज्यों से पर्यटकों का आना शुरू हुआ हैं। कोरोना काल में लम्बे समय बाद शहर में देशी पर्यटकों की आवाजाही दिखाई देने लगी हैं। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा पर्यटक गुजरात व महाराष्ट्र से आ रहे हैं। ऐसे में जोधपुर घूमने आने वाले पर्यटकों को सबसे ज्यादा घंटाघर बाजार व नई सडक़ रोड़ पर खरीदारी करते देखा जा सकता हैं।

सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
शहर में दीपावाली के बाद मौसम के तेवर एकदम से बदले नजर आए। शहर में मंगलवार सुबह से चल रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढऩे लगी हैं। ऐसे में मण्डोर स्थित पन्नालाल गौशााला के बाहर लोग अलाव तापते नजर आए। वही जालोरीगेट रोड पर दुपहिया वाहनों पर लोग गर्म कपड़ें पहने दिखाई दिए। इसी तरह मंगलवार सुबह सर्द हवा चलने पर मंडोर रोड पर महिलाएं गर्म कपड़ें पहने नजर आयी।